हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पत्रकार का परिवार पहुंचा आईजी के दरबार, खोला कई राज

“पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के छह माह बीत जाने के बाद भी नामजद मुख्यरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने के नाराज उनका परिवार शुक्रवार को आईजी वाराणसी से मिलकर अपना दुःख दर्द बयां किया। आईजी ने तत्काल जिलाधिकारी और एसपी जौनपुर को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया”

जौनपुर 07 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

मालूम हो कि बीते 13 मई को शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद गांव के निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की इमरानगंज बाजार में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। पुलिस ने मृतक पत्रकार के भाई संतोष श्रीवास्तव की तहरीर पर सबरहद गांव के निवासी नासिर जमाल, कामरान उर्फ अरफी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जिसमें मुख्य शुटर को पुलिस ने इन्काउंटर में ढ़ेर कर दिया तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन मुख्य आरोपी नासिर जमाल और अरफी की आज तक न गिरफ्तारी की गयी न ही उनके चल अचल सम्पत्ति की कुर्की हुई।

शुक्रवार को दिवंगत पत्र के भाई संतोष श्रीवास्तव, भतीजा अमित श्रीवास्तव और अर्पित श्रीवास्तव ने वाराणसी जाकर आईजी जोन से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि भाई पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की 13 मई 2024 को शूटरों द्वारा गोली मारकर दिनदहाड़ें हत्या कर दी गयी जिसमें मेरे द्वारा थाना कोतवाली शाहंगज मे नामजद तहरीर दिया गया था।

जिसपर मु0अ0स0 169/2024 बनाम नासिर जमाल व अन्य दर्ज किया गया था। वर्तमान मे विवेचना चल रही है। यह बहुत दुःखद है कि घटना हुए 6 माह बीत गये परन्तु अभी तक नामजद अभियुक्त नासिर जमाल, अरफी उर्फ कामरान व अन्य की गिरफ्तारी नहीं किया जा सका है और न ही उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही है।

संतोष ने आई जी को बताया कि नासिर जमाल जो मुम्बई के टाडा का अपराधी रहा है और अरबों की बेनामी सम्पत्ति है जिसके द्वारा ही मेरे भाई की हत्या कराई गयी तथा कामरान अर्फी जो कि नेपाली लडकियों का तस्कर है इन दोनो के खिलाफ अभी तक न तो कुर्की आदेश हुआ और न ही इन दोनो की हुई गिरफ्तारी हुई।

इस सम्बन्ध मे गोरखपुर जनता दरबार मे मुख्यमंत्री से मिलकर मामले को अवगत कराया गया परन्तु हर बार स्थानीय प्रशासन द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती और हर बार प्रकरण को दूसरी दिशा देने का प्रयास करते है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

15 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

15 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

15 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

15 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

16 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

16 hours ago