Breaking News

यूपी कालेज के छात्र बोले नमाज हुई तो हम शुरू कर देंगे हनुमान चालीसा का पाठ, तनाव बरक़रार

“पुलिस ने आज कॉलेज कैम्पस में जा रहे पूर्व छात्रों और उनके सहयोगियों को प्रवेश नहीं दिया। मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। कुछ छात्रों को पुलिस जीप में बैठा लिया, जिसके बाद आक्रोशित छात्र भगवा झंडा लेकर पुलिस की जीप पर चढ़ गए और प्रदर्शन करने लगे”

वाराणसी 06 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट  

वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय जिसे यूपी कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है वह इन दिनों धर्मिक अखाड़ा बन गया है। दरसअल बीते जुमे के दिन कैम्पस में बड़ी संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे थे। तो वही सुन्नी वक्फ बोर्ड का कैम्पस की जमीन को लेकर कोर्ट से दिया गया 2018 का नोटिस भी अचानक के वायरल हो गया जिसके बाद यहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने हो गए। एक तरफ नमाज अदा की गई तो दूसरी तरफ छात्र और पूर्व छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

छात्रों ने जुमे के दिन पहले से ऐलान कर दिया कि यदि कैम्पस में आज नमाज हुई तो वह भी कॉलेज के मंदिर में पूजा पाठ करेंगे जिसके बाद प्राचार्य की शिकायत के बाद से वाराणसी पुलिस ने कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर सड़कों तक को छावनी में तब्दील कर दिया है।

पुलिस की जीप पर चढ़ गए छात्र

दरसअल, आज 6 दिसंबर होने के कारण पुलिस पहले से मुस्तैद थी और जब छात्र ‘जय श्रीराम’ के नारे के साथ कैम्पस में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो सभी छात्रों को गेट पर ही रोक लिया गया। इससे नाराज छात्र आक्रोशित हो उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शरू कर पुलिस की जीप पर चढ़ गए।

छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक

अब जबकि कैम्पस में परीक्षा चल रही है तो यूपी कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस और प्रशासन से मांग की थी कि जो छात्र यहा पढ़ते हैं और जो नियमित नमाजी यहां आते है उनके अलावा बाहरी किसी के प्रवेश को रोक दिया जाए। कैम्पस में किसी भी तरीके के धर्मिक आयोजन न हो। इसके बाद पुलिस ने आज कैम्पस में अंदर जा रहे पूर्व छात्रों, उनके सहयोगियों को प्रवेश नहीं दिया और मुख्य द्वार बंद कर दिया है।

कुछ छात्रों को पुलिस जीप में बैठा लिया, जिसके बाद आक्रोशित छात्र भगवा झंडा लेकर पुलिस की जीप पर चढ़ गए और प्रदर्शन करने लगे। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों के संगठन ने कहा कि जब तक कैम्पस में नमाज अदा होगी हमारा विरोध जारी रहेगा।  

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

14 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

15 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

15 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

15 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

15 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

15 hours ago