Breaking News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा बैठक में डिपॉजिट बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट और साइबर सुरक्षा पर जोर दिया

“वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा बैठक में डिपॉजिट बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट और साइबर सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों के प्रदर्शन की सराहना की, लेकिन डिपॉजिट बढ़ाने की दिशा में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया”

नई दिल्ली 19 / 08 / 2024 (शब्द) संतोष सेठ की रिपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

बैठक में उन्होंने बैंकों से डिपॉजिट बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट, साइबर सुरक्षा, क्रेडिट प्रोडक्ट्स और योजनाओं पर चर्चा की।

वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों को कस्टमर सर्विस पर विशेष ध्यान देने और ग्रामीण तथा अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों पर फोकस करने का निर्देश दिया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों, सरकार, नियामकों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच फ्रॉड और साइबर सुरक्षा के मामलों में बेहतर सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने बैंकों को बजट घोषणाओं को तेजी से लागू करने के लिए प्रेरित किया, विशेषकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना पर ध्यान देने की बात की।

वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें एसेट क्वालिटी में सुधार और नेट एनपीए घटकर 0.76 प्रतिशत पर आ जाने की जानकारी दी।

बैंकों का नेट प्रॉफिट 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा, और 27,830 करोड़ रुपये का डिविडेंड वितरित किया गया।

इसके अलावा, बैंकों ने सफलतापूर्वक बाजार से पूंजी जुटाई है और उनकी क्रेडिट ग्रोथ भी शानदार रही है। हालांकि, डिपॉजिट बढ़ाने पर तेजी से काम करने की जरूरत है।

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

10 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

10 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

10 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

10 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

10 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

10 hours ago