सोलन – नशामुक्त अभियान के तहत मास्टर स्वयंसेवकों का हुआ प्रशिक्षण
“सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन के सौजन्य से नशामुक्त अभियान के तहत मास्टर स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया”
सोलन 16 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के विषय में लोगों को जागरूक कर जन-जन को नशामुक्ति अभियान का उन्होंने कहा कि नशा आज एक सामाजिक बुराई बन चुका है।
हम सभी को एकजुट होकर नशे के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे, ताकि इस बुराई से ग्रसित युवाओं को उचित उपचार के माध्यम से सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, गैर सरकारी संगठनों, अस्पतालों जैसी नियामक एजेंसियों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कुरीति से समाज को बचाने के लिए सभी विभागों और संगठनों का बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोलन से 50 मास्टर स्वयंसेवकों को चुना गया है।











