सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा के दौरान पौधारोपण अभियान ’एक पेड़ मां के नाम’ को आगे बढ़ाने के लिए तैयार

“अब तक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने फील्ड कार्यालयों के साथ देशभर में ग्रामीण और शहरी स्थानों पर लगभग 7000 पौधारोपण किए हैं”

नई दिल्ली 19 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2024 को एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया था।

हमारी धरती को बेहतर बनाने में योगदान देने एवं प्रकृति का संरक्षण करने और टिकाऊ जीवनशैली को अपनाने के लिए उनके आह्वान से प्रेरित होकर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अगस्त के दूसरे सप्ताह से पौधारोपण अभियान शुरू किया है।

अब तक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने फील्ड कार्यालयों के साथ देशभर में ग्रामीण और शहरी स्थानों पर लगभग 7000 पौधारोपण किए हैं।

17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान, हमारी मां के प्रति प्रेम और सम्मान एवं धरती माता की रक्षा व संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधारोपण अभियान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

2 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

2 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

3 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

3 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

3 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

3 hours ago