“उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर टेलीफोन का खंभा रखकर नैनी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। पुलिस और आरपीएफ ने माैके पर पहुंच मुआयना किया”
रामपुर 19 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
उत्तर प्रदेश में ट्रेन पलटाने की साजिश लगातार जारी है। अब बुधवार रात को रामपुर के बिलासपुर में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। यहां ट्रैक पर सात मीटर लंबा लोहे का खंभा रख दिया गया। जिससे की नैनी जनशताब्दी ट्रेन को नुकसान पहुंचे।
देहरादून से काठगोदाम जा रही रही नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को ट्रैक पर रोक दिया।
इसके बाद खंभे को हटाकर अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद रात में ही रामपुर के एसपी विद्यासागर, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। पुलिस ने रेलवे की पटरी के पास पड़ा टेलीफोन का एक पुराना खंभा बरामद कर लिया।
इससे दो दिन पहले यूपी के गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास इस प्रकार की साजिश रची गई थी। साजिशकर्ताओं ने गेट नंबर 27-28 के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रख दिया था। इससे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस टकरा गई थी। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे की थी।
इतना ही नहीं, इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी लकड़ी से इंजन टकरा गया। जिससे इंजन में फंसकर लकड़ी का बोटा घिसटते हुए करीब 400 मीटर आगे तक गया।
इस दौरान 6 पेन्ड्राल क्लिप अलग-अलग दूरी पर रगड़ से निकल गए। वहीं, ट्रेन का इंजन भी फेल हो गया। जांच में लगीं एजेंसियां और पुलिस इसे साजिश, चुनौती या शरारत मानकर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही हैं।
नवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14117) रविवार रात पलटने से बच गई। ट्रैक पर भरा सिलिंडर रख ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच तेज रफ्तार ट्रेन जब सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई।
इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे व आरपीएफ अधिकारियों को घटनास्थल से सिलिंडर के अलावा कांच की बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला है। झोले में बारूद जैसी कोई सामग्री थी, वहीं बोतल में संदिग्ध तरल पदार्थ था, जिसकी जांच की जा रही है।
अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र में बीस अगस्त की सुबह तालसपुर गांव के पास थर्ड लाइन पर (मालभाड़ा गलियारा) बाइक का रिम रखकर मालगाड़ी को गिराने की साजिश की गई।
गनीमत कि कि मालगाड़ी की स्पीड कम थी और रिम जैसे ही इंजन से टकराया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया।
इत्तला पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मालभाड़ा गलियारा के परियोजना प्रबंधक ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ट्रेन पलटाने की साजिश की घटनाओं के बाद रेलवे के अधिकारियों ने रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
इसके लिए रेल लाइनों पर रेलवे पुलिस बस की गश्त बढ़ाई गई है। रात में भी लगातार गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। मुरादाबाद आरपीएफ के साथ मेरठ आरपीएफ ने भी रेल ट्रैक पर गश्त और सतर्कता बढ़ा दी है।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…