सिरमौर उपायुक्त ने माता बाला सुन्दरी गौशाला में ऑनलाइन स्कैनर सुविधा की आरंभ

“माता बाला सुन्दरी गौशाला परिसर में पशु के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष माता बाला सुन्दरी गौशाला, सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई”
सिरमौर 25 /11 2024 ख़ुशी मौर्या की रिपोर्ट
उपायुक्त ने माता बाला सुन्दरी गौशाला के लिए ऑनलाइन माध्यम से दान प्राप्त करने व दान देने वाले लोगों को ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध करने के लिए ऑनलाइन स्कैनर का शुभारम्भ किया गया तथा उपायुक्त ने गौशाला के लिए स्वयं भी दान राशी दी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक अभियंता मन्दिर न्यास को गौशाला के दो शेड की छत की मुरम्मत, शेड व कम्युनिटी हॉल तक टाइल्स का रास्ता बनाने हेतु प्राक्कलन तैयार करने के आदेश दिये गये।
इस दौरान समिति द्वारा गौशाला की आय व्यय का विवरण दिया गया व गौशाला को सुचारू रूप से चलाने हेतु मन्दिर न्यास से मासिक राशि की मांग की गयी। इस बारें उपायुक्त महोदय ने वास्तविक लागत राशि प्रदान करने की सहमति दी।
उपायुक्त ने नाहन शहर में बढ़ रहे निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान हेतु उपनिदेशक पशुपालन विभाग एवं कार्यकारी अधिकारी नाहन को समन्वय स्थापित कर निराश्रित पशुओं को काऊ सेंचुरी कोटला बडोग भिजवाने के आदेश दिये व अन्य गौशालाओं जो क्षमता से कम पशु रख रहे हैं , इसका भी ब्यौरा देने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने डॉग शैल्टर के निर्माण हेतु कार्यकारी अधिकारी नाहन को स्थान का चयन करने के आदेश दिये ताकि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटा जा सके।
उपायुक्त ने माता बाला सुन्दरी गौशाला में गोबर से निर्मित समस्त उत्पादों जैसे लॉगस, गमले, खाद आदि की प्रदर्शनी लगाने के लिए कहा। बैठक में उपाध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति डॉ. नीरू शबनम,  रासंजीव शर्मा, सतीष राणा,जेंद्र बंसल, सुनील गौढ़, सहायक अभियंता मन्दिर न्यास व पषु पालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

12 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

18 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

18 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

18 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago