चंडीगढ़ – सेक्टर 26 में थाने से 50 मीटर दूर दो क्लबों के पास देर रात धमाके

“चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के पास सोमवार रात करीब सवा तीन बजे दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरा इलाका दहल गया। मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की”

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूट की रस्सी से बनाए गए बम फेंककर हमला किया गया था।
माैके से मिले जूट की रस्सी के टुकड़े
चंडीगढ़ पुलिस ने इस बम ब्लास्ट मामले की जानकारी अधिकारिक तौर पर जारी कर कहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 23 के पास तेज आवाज की सूचना मिली।
मौके पर पीसीआर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जूट की टूटी हुई रस्सी के टुकड़े बरामद किए। मौके पर सीएफएसएल टीम को बुलाया गया और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस की लापरवाही आई सामने

दो क्लबों के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। रात 3:14 मिनट पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पूरे शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस का नाइट डोमिनेशन चल रहा था।
Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

14 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

14 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

15 hours ago