सरकार देश में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक फीडबैक तंत्र स्थापित करेगी

“पर्यटन विकास और वृद्धि में नागरिकों को शामिल करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय देश में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर फीडबैक तंत्र की व्यवस्था शुरू कर रहा है, जिससे पर्यटक भारत के पर्यटन केन्द्रों पर की गई यात्राओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे सकें”

नई दिल्ली 29 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यात्रियों के फीडबैक और अनुभवों की रेटिंग हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके की जाएगी। अपनी यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया की रेटिंग के लिए यात्रियों को लगभग 30 सेकंड का समय दिया जाएगा।

यह फीडबैक तंत्र वास्तविक समय और शीघ्र प्रकृति का होगा, जिससे मंत्रालय विभिन्न हितधारकों के साथ सहयोग करके सक्रिय रूप से मुद्दों का निपटारा कर सकेगा। यह पर्यटन विकास के लिए डेटा और अंतर्दृष्टि का एक समृद्ध स्रोत भी साबित होगा।

देश भर के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार का नागर विमानन मंत्रालय और रेल मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि समय के साथ, वे पर्यटन नीति और रणनीति के लिए अंतर्दृष्टि और जानकारी का एक विश्वसनीय स्रोत बन सकें।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

12 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

12 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

13 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

13 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

13 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

14 hours ago