“विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली की ओर जाने से शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। प्रदर्शनकारी किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए कंटीले तारों और बैरिकेड्स को हटा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं”
अम्बाला 06 / 12 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही। पुलिस अब तक आंसू गैस के पांच गोले दाग चुकी है।
इस दाैरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं।
इस बीच किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला जिले में शंभू बार्डर के आसपास कई इलाकों में इंटनरेट सेवाएं बंद की गईं हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कुछ किसान संगठनों द्वारा दिए गए दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर तनाव पैदा होने की आशंका है। इससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति की क्षति और शांति बिगड़ने की आशंका है।
9 दिसंबर तक बैन रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
सरकारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बैन करने का फैसला किया गया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा, एसएमएस सेवा और अन्य डोंगल सेवाओं पर 9 दिसंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है।
इन गांवों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी
गृह सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अंबाला जिले के गांवों डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, ददियाना, बारी घेल, लार्सा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवा और सभी डोंगल सेवाओं आदि को निलंबित करने का आदेश दिया जाता है। इस दौरान लोग फोन पर बात कर सकते हैं। वॉयस कॉल पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
उधर, दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर अपने तंबू गाड़ दिए हैं। एक तंबू (कैनोपी) छत के ऊपर भी बनाया गया है। हरियाणा पुलिस लगातार दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। फिलहाल किसी तरह की बॉर्डर पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।
खनोरी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की 13 कंपनियां तैनात
वहीं, खनोरी बॉर्डर पर सुरुक्षा को लेकर पुलिस प्रसाशन पूरी तरह से मुस्तैद है। खनोरी बॉर्डर से लगते इलाके में शराब के ठेकों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। खनोरी बॉर्डर पर धारा 163 लागू की गई है। सुरक्षाबलों की 13 कंपनियों की टुकड़ियों को बॉर्डर पर तैनात किया गया है।
4 टुकड़ी RAF जवानों की है, 4 टुकड़ी IRB, 4 टुकड़ी BSF और एक टुकड़ी मे जिला पुलिस को लगाया गया है। अगर किसान बॉर्डर को पार करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…