जौनपुर – पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना

“प्रतीकात्मक चित्र “

“इच्छुक आवेदक 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक आंनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें”

जौनपुर 07 /08 /2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुभाग-2 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में संचालित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं का चयन निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के स्तर से करते हुये वेबसाईट   obccomputertraining.upsdc.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है।

योजनान्तर्गत 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे।

योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000 एवं रु0 3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।

पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल/‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित अर्हता आवश्यक है- कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10 $ 2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अनिवार्य है।

प्रशिक्षार्थी की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। इससे अधिक उम्र के आवेदन निरस्त माने जायेंगे। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति न लेता हो।

कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी। ‘‘सी0सी0सी0’’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह होगी।

प्रशिक्षार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000-00 (रुपये एक लाख मात्र) से अधिक नहीं होनी चाहिए।    

शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक/युवतियाँ वेबसाईट  obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 11 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक आंनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक व अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये समस्त वांछित संलग्नकों सहित आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

4 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

4 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध

ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…

4 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

10 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

10 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

10 hours ago