महाराष्ट्र – प्रवीण गणपत जाधव बने नेशनल अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

- राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट ने दी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी
- नए अध्यक्ष का महाराष्ट्र में हुआ भव्य स्वागत
- महाराष्ट्र के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नेशनल अपनी पार्टी
नई दिल्ली 07 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नेशनल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगत सिंह बिष्ट ने प्रवीण गणपत जाधव को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश अध्यक्ष की अहम्जिम्मेदारी दी।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के सेवा निवृत अधिकारी अमित कुमार सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मोहम्मद अफसर सिद्दीकी को राष्ट्रीय सचिव, केतन दोषी को पार्टी द्वारा स्थापित कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, असलम हुसैन अब्दुल हामिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद दिल्ली स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीयअध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश में अमीरी गरीबी की लड़ाई चल रही है।
सत्ता में बैठी बीजेपी और विपक्ष की कांग्रेस सरकार जनता को मूलभुत जरुरी संसाधनों से ध्यान हटाकर राष्ट्र में हिन्दू मुसलमानो को लड़ा कर राजनैतिक रोटी सेकना चाहती है।
यह गांधी जी की धरती है जहाँ से पुरे विश्व को शान्ति और अहिंसा का पाठ पढ़ाये जाने की परम्परा रही है। सामाजिक विद्वेष फैलाकर रामराज की कल्पना कभी नहीं की सकती है।

नेशनल अपनी पार्टी सामाजिक समरसता की कल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में जन्मी है। पार्टी के कार्यकर्ता जल्द ही पूरे देश में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चलाकर प्रथम चरण में 4 करोड़ प्राथमिक सदस्य और 80 लाख सक्रीय कार्यकर्ताओ को पार्टी से जोड़ने का महाअभियान चलाएगी।
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नेशनल अपनी पार्टी सामाजिक रूप से कमजोर, निर्बल, असहाय और दिव्यांग लोगो को टिकट देकर विधानसभा में पहुंचाने का काम करेगी।











