महापर्व करवाचौथ आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

“आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। आज पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं  ने निर्जला व्रत  रखा है जिसका शाम को  पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पारण करेंगी। आज शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देश भर में चंद्रमा दिख जाएगा”

दिल्ली में चंद्रदर्शन 8.13 बजे हो सकेंगे।ज्योतिषीय गणना के अनुसार करवा चौथ पर अब शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे। 

करवा चौथ पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान,देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली ,मौली ,मिठाई ,छन्नी ,लोटे में भरने के लिए चावल ,दान की सामग्री ,अक्षत ,चंदन ,फल ,पीली मिट्टी ,फूल ,मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ चौघड़िया मुहूर्त 

चर -सामान्य: प्रातः 07:49 से प्रातः 09:14 
लाभ -उन्नति: प्रातः 09:14 से प्रातः 10:40 
अमृत-सर्वोत्तम:प्रातः10:40 से दोपहर 12:05 
शुभ -उत्तम: सायं 05:45 से सायं 07:20 
अमृत -सर्वोत्तम:सायं  07:20 से  रात्रि 08:55

करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त-        प्रातः 04:43 से प्रातः 05:34 
प्रातः सन्ध्या-      प्रातः 05:08 से प्रातः 06:24
अभिजित मुहूर्त- प्रातः 11:42 से दोपहर 12:27
विजय मुहूर्त-     दोपहर  01:58 से दोपहर 02:44 
गोधूलि मुहूर्त-   सायं  05:45 से सायं 06:11
सायाह्न सन्ध्या-  सायं 05:45  से सायं 07:01 

आज करवा चौथ पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।

करवा का प्रतीकात्मक महत्व

करवा का अर्थ है ‘करवा’ यानी मिट्टी का बर्तन जिसे भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। भगवान गणेश जल तत्व के कारक हैं और करवा में लगी नली भगवान गणेश की सूंड का प्रतीक है। इस दिन मिट्टी के करवा में जल भरकर पूजा में रखना शुभ माना जाता है। 

क्यों होती है चंद्रमा की पूजा?

चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है।

करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं। इस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी होती है। इस व्रत में भगवान शिव माता पार्वती और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। 

करवा चौथ में सींक का महत्व

करवा चौथ व्रत की पूजा में सींक का होना बहुत जरूरी होता है। ये सींक मां करवा की शक्ति का प्रतीक है। पौराणिक कथा के अनुसार मां करवा के पति का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया था।

तब उन्होंने कच्चे धागे से मगर को बांध दिया और यमराज के पास पहुंच गईं। वे उस समय चित्रगुप्त के खाते देख रहे थे। करवा ने सात सींक लेकर उन्हें झाड़ना शुरू किया जिससे खाते आकाश में उड़ने लगे।

करवा ने यमराज से अपने पति की रक्षा करने के लिए कहा, तब उन्होंने मगरमच्छ को मारकर करवा के पति की जान बचाई और उन्हें लंबी उम्र का वरदान दिया। 

करवा चौथ पर आटे के दीपक से पूजा करने का महत्व

हिंदू धर्म में आटे के दीपक को बेहद शुद्ध और पवित्र माना जाता है। वास्तु के अनुसार आटे के दीपक का इस्तेमाल किसी विशेष तरह की मनोकामना की पूर्ति के लिए किया जाता है।

वहीं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आटे के दिये से पूजा करना शुभ होता है।

माना जाता है कि जिसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए आटे का दीपक जलाया जाता है उसे यमराज की पीड़ा नहीं सहनी पड़ती।

दीपक और छलनी का प्रतीकात्मक महत्व 

  • दीये की रोशनी का करवा चौथ में विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार पृथ्वी पर सूर्य का बदला हुआ रूप अग्नि माना जाता है। माना जाता है कि अग्नि को साक्षी मानकर की गई पूजा सफल होती है। इसके साथ ही प्रकाश को ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है। दीपक नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर भगाता है।
  • छलनी की बात करें तो ज्यादातर महिलाएं दिन के अंत में पहले छलनी से चंद्रमा को देखकर और फिर तुरंत अपने पति को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। यह करवा चौथ में सुनाई जानेवाली वीरवती की कथा से जुड़ा हुआ है। बहन वीरवती को भूखा देख उसके भाइयों ने चांद निकलने से पहले एक पेड़ की आड़ में छलनी में दीप रखकर चांद बनाया और बहन का व्रत खुलवाया।
करवा चौथ की कथा

करवा चौथ व्रत की पौराणिक मान्यताएं भी है। जिससे अनुसार पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है। इसकी शुरुआत सावित्री के पतिव्रता धर्म से हुई।

जब यम आए तो सावित्री ने अपने पति को ले जाने से रोक दिया और अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा से पति को फिर से पा लिया। तब से पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत किये जाने लगा।

वहीं एक दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत में वनवास काल में अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि के पर्वत पर चले गए थे तब द्रोपदी ने अर्जुन की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण से मदद मांगी।

उन्होंने द्रौपदी को वैसा ही उपवास रखने को कहा जैसा माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। द्रौपदी ने ऐसा ही किया और कुछ ही समय के बाद अर्जुन वापस सुरक्षित लौट आए।

करवा चौथ व्रत के दौरान न करें ये काम 

  • करवा चौथ व्रत वाले दिन सुहागिनें अपने श्रृंगार में सफेद और काले रंग की वस्तु का प्रयोग न करें। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
  • भद्रा काल के दौरान कोई संपत्ति या व्यापार की शुरुआत या निवेश न करें।
  • करवा चौथ पर पूजा के बाद जब भी कोई श्रृंगार की वस्तु बच जाती हैं, तो उसे इधर उधर न फेंकें, बल्कि उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें।
  • इस दिन धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचें। साथ ही किसी से कोई भी मनमुटाव न रखें और अपशब्द न कहें।
  • व्रत पारण करने के बाद तामसिक भोजन ग्रहण न करें।

करवा चौथ व्रत नियम 

  • करवा चौथ की पूजा में व्रती महिलाओं को पूरे सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना और भी फलदायक होता है।
  • इस दिन व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर करना चाहिए। इससे उपवास का संपूर्ण फल मिलता है।
  • करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। इस दिन माता की पूजा और करवा चौथ की व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
  • इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए बायना जरूर निकालें। इसे देते समय उनके पैर छुएं।
  • इस दिन पति पत्नी को आपस में किसी भी तरह की लड़ाई नहीं करनी चाहिए। साथ ही किसी को भी अपशब्द न बोलें।

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…

शहर समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjab रात 07:48
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 07:52
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipur
Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

5 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

11 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

11 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

11 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago