“दिल्ली के वेलकम स्थित राजा मार्केट में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पैसे को लेकर जींस कारोबारियों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई गोलीबारी से पूरा इलाका सिहर उठा। गोलीबारी में एक युवती घायल हो गई”
दिल्ली 20 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उसे तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
एतिहातन इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समाचार एजेंसीके अनुसार दो गुटों में 17 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को शनिवार शाम राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और गोलीबारी की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां गली में काफी मात्रा में खोखा और कारतूस पड़े हुए थे। गोलीबारी में इफरा (22) नाम की युवती के सीने में गोली लगी थी। उसे पुलिस ने तुरंत जीटीबी अस्प्ताल में भर्ती कराया। जिस वक्त गोली चल रही थी युवती घर के बालकनी में खड़ी थी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…