भारत की प्राथमिकता दुनिया में दबाव बढ़ाने की नहीं, बल्कि अपने प्रभाव को बढ़ाने की है – प्रधानमंत्री मोदी

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से ही तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं। पीएम मोदी अब तक आठ बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। न्यूयॉर्क के नसाउ कोलिजियम में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के बड़े इवेंट और संबोधित किया” 

नई दिल्ली 23 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे से करते हुए पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को नमस्ते कहा। पीएम मोदी ने कहा कि अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है। लोकल से ग्लोबल हो गया है। सब आपने किया आप लोगों के प्यार ने किया है।

यहां आप इतनी दूर से आए हैं। कुछ पुराने कुछ नए चेहरे हैं आपका प्यार ही मेरा सौभाग्य है।अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा, “आपका ये आयोजन वाकई शानदार रहा है। यहां पर जो सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए वो अद्भुत थे।

मुझे मालूम हुआ कि यहां हजारों लोग आना चाहते थे, लेकिन जगह कम पड़ गई। जो लोग यहां नहीं आ पाए, मैं उनसे क्षमा चाहता हूं, उनसे आगे मुलाकात होगी। किसी और दिन, किसी अन्य स्थान पर। उत्साह ऐसा ही होगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जब भारत वैश्विक मंच पर बोलता है, तो दुनिया सुनती है। कुछ समय पहले जब मैंने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। तब सभी ने सुना था ” 

उन्होंने आगे कहा, “आज भारत की प्राथमिकता दुनिया में दबाव बढ़ाने की नहीं, बल्कि अपने प्रभाव को बढ़ाने की है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “हम विश्व में दबदबा नहीं चाहते, हम विश्व में सहयोग देना चाहते हैं।

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अब भारत पीछे नहीं चलता है। अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है। अब भारत नेतृत्व  करता है। भारत ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की नई अवधारणा दुनिया को दी है।  

इसने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। यह भ्रष्टाचार को भी कम करता है। उन्होंने यूपीआई का जिक्र करते हुए कहा, आपके पास आज जेब में वॉलेट है। लेकिन भारत में लोगों के पास जेब में मोबाइल के साथ वॉलेट है।

उन्होंने कहा, भारत अब रुकने वाला नहीं है, थमने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कहा, सरकार जो करोड़ों घर बनवाएं हैं, उनकी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई है।

जो करोड़ों बैंक खाते खुले, उसमें आधे से ज्यादा खाते महिलाओं के खाते खुले। दस साल में भारत की दस करोड़ महिलाएं एमएसएमई योजना से जुड़ी हैं।

हम भारत में कृषि को तकनीकी से जोड़ने में अनेक प्रयास कर रहे हैं। उसमें आज खेती-किसानी में भरपूर में ड्रोन का उपयोग आज भारत में नजर आता है।

शायद ड्रोन आपके लिए नई बात नहीं है। लेकिन नई बात है कि इसकी जिम्मेदारी महिलाओं के पास है। आज हम हजारों महिलाओं को ड्रोन पायलट बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक दशक में भारत दसवें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने।

आज देश के एक बड़े वर्ग की उम्मीद पूरी हो रही है। पिछले दस साल में करोड़ों को ग्रीन कुकिंग गैस की सुविधा मिली है। उनके घरों में साफ पीने का पानी पहुंच रहा है। उनके घरों में बिजली पहुंची।

अब भारत के लोग गुणवत्तापूर्ण जीवन चाहते हैं। अब भारत के लोगों को सिर्फ सड़क नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे चाहिए। अब लोगों केवल ट्रेन नहीं बल्कि हाईस्पीड ट्रेन चाहिए।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.