भारत और कजाकिस्तान के बीच औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 का शुभारंभ

“भारत और कजाकिस्तान के बीच 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास  काजिंद-2024’ सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड, उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ। इस युद्धाभ्यास का समापन 13 अक्टूबर 2024 को होगा। यह संयुक्त अभ्यास 2016 से प्रति वर्ष होता आ रहा है। पिछला संयुक्त अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक कजाकिस्तान के ओटार में आयोजित किया गया था”

नई दिल्ली 01 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसमें भारतीय सशस्त्र बलों के 120 जवान जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन, अन्य अंगों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल  हैं। कजाकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से थल सेना और वायु सेना के जवानों द्वारा किया जाएगा।

संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के सातवें अध्याय  के तहत एक उप-पारंपरिक परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

यह संयुक्त अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में कार्रवाई संचालन पर केंद्रित रहेगा। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और इसमें सुधार तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।

संयुक्त अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त जवाब, संयुक्त कमान पोस्ट की स्थापना, खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, हेलीपैड और लैंडिंग स्थल की सुरक्षा, कॉम्बैट फ्री फॉल, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव और तलाशी अभियान के अलावा ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग आदि शामिल हैं।

संयुक्त अभ्यास काजिंद-2024 से दोनों पक्षों को संयुक्त संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम उपायों को साझा करने का अवसर मिलेगा।

इससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सहयोग और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी। संयुक्त अभ्यास से रक्षा सहयोग भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल : सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? यहां जान लीजिए बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…

3 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज : वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…

3 hours ago

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस का विरोध बनाम भारत की रणनीतिक जरूरत

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…

4 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड : ग्रिल और छत के ताले से 9 मौतें

विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनी इमारत, लोहे की ग्रिल और छत के ताले…

4 hours ago

5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल-तमिलनाडु में कांटे की टक्कर

5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल और तमिलनाडु में चौंकाने वाले आंकड़े, असम-पुडुचेरी में NDA…

4 hours ago

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

17 hours ago