“शहर के पुलिस थाना चौक के समीप मंडी-पठानकोट हाईवे के धंस जाने से वाहन चालकों में हादसे की आशंका बढ़ गई है। नाले के ऊपर बनी सड़क का एक हिस्सा धंसने से खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर आसपास के लोगों ने एनएचएआई से त्वरित कार्रवाई की मांग की है”
मंडी 01 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
कारोबारी राजीव कुमार, देवेंद्र और मुनीश ने बताया कि दशकों पुराने नाले के ऊपर बनी सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी के तेज बहाव से बह जाने से हाइवे की सड़क का कुछ हिस्सा खोखला हो गया है।
पैदल गुजरने वालों के अलावा दोपहिया वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। उधर, पुलिस थाना चौक के समीप सुरक्षा डंगा गिरने से थाने के भवन पर भी खतरा मंडरा चुका है।
पुलिस थाना के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मूसलाधार बारिश से पुलिस थाने के सुरक्षा डंग को हुए नुकसान की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी है।
वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि मंडी-पठानकोट हाईवे के जोगिंद्रनगर पुलिस थाना चौक के समीप धंसने की जानकारी मिली है। स्पॉट का निरीक्षण करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…