बिहार – कोशी की बाढ़ ने सूबे को किया पानी पानी
“नेपाल प्रभाग के 6लाख 55हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पूरे बिहार में कोशी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है”
पटना 29 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
सहरसा जिले के नवहट्टा एवं महिषी प्रखण्ड में प्रवेश कर तांडव मचाना शुरू कर दिया है। THE POLITICS AGAIN आपको कोशी तटबन्ध के अंदर स्थित नवहट्टा प्रखण्ड के 7 पंचायतों में से दो पंचायत हाटी एवं केदली पंचायत का दृश्य दिखा रहा है।
जहां कोशी ने तांडव मचाते हुए दर्जनों घर को तोड़ कर खुद में समा लिया है। वही हेमपुर एवं धर्मपुर गांव के पास स्थित स्पर को भी पार कर तांडव मचा रहा है।
लोग अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन कर रहे है। कोशी का पानी नवहट्टा के सातों पंचायत हाटी, केदली,नौला,डरहार,बकुनिया, सतौर, शाहपुर,में फैल चुका है लोग त्राहिमाम की स्थिति में आ चुका है।
माल मवेशी लेकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे है वही एसडीआरएफ की टीम भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। इसके अलावे लोग खुद अपने नाव से भी खुद के परिवार व बाल बच्चों को लेकर बाहर निकल रहे है।
वही मौके पर मौजूद कोशी पीड़ितों से जब पूछा गया तो उन्होंने अपनी परेशानी व प्रशासनिक लापरवाही पर कुछ यूं बताया मौके पर मौजूद पीड़ित अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्यां में लोग पानी मे फंसे हुए हैं पर निकालने वाला कोई नही है।
उन्होंने प्रशासन के अलावे जनप्रतिनिधियों पर अपना आक्रोश कुछ यूं व्यक्त किया। अशोक कुमार चौधरी,ने बताया कि सच मायने में काफी अरसे बाद कोशी का रौद्र रूप लोगों को देखना पड़ रहा है। ऐसे में अब कोशी पीड़ितों को सिर्फ प्रशासन व भगवान पर ही आसरा है।
वही मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के पांच पंचायत बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है। मधेपुर प्रखंड के पांच पंचायत बसीपट्टी, गढ़गांव, भरगवा, बकुवा पंचायत के तीस हज़ार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव युद्ध स्तर पर जारी है। मधुबनी जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बाढ़ ग्रस्त पंचायत का दौरा किया।
बसीपट्टी बाढ़ आश्रय पर संवाददाता को सम्बोधित करते हुए कहा की एस. डी. आर.एफ की टीम लोगो को सुरक्षित स्थान पर पंहुचा रही है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत व बचाव मे लगी हुई है।
पश्चिम चम्पारण में बगहा के दियारा इलाका समेत शहर के भी कई वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे चारों तरफ कई गांव जलमग्न हो गए हैं।
इस बीच बगहा रतनमाला के वार्ड 33 और अन्य बाढ़ प्रभावित इलाके में स्थानीय बगहा विधायक राम सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ हीं उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखे राशन का वितरण भी किया।
बाढ़ पीड़ितों ने बताया की वे प्रशासन द्वारा राशन पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। रात 12 बजे के बाद अचानक घरों में पानी घुसना शुरू हो गया जिसके बाद मवेशियों को लेकर वे लोग सड़क और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने चले गए।
घरों में पानी घुसने के कारण अब तक खाना पीना का कोई इंतजाम नहीं हुआ है। शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वार्ड नंबर 25 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह के द्वारा अपने वार्डों में जिनके घर में बाढ पानी घुस गया है उनको ऊंचे स्थानों पर पहुंचने का काम किया गया।
उनके द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा इन लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई जाए । वार्ड सदस्यों ने अपने अपने बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन से कम्युनिटी किचन चलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा है की वे लोग रात से हीं लोगों के बीच घूम कर उनके हालत का जायजा ले रहे हैं और प्रशासन को इन सभी मामलों से अवगत करा रहे हैं।











