बिहार – आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस चंपारण में बेपटरी

“बेतिया मे ट्रेन के दो बोगी और इंजन अचानक डिरेल हो गया। ट्रेन आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी। घटना के बाद यात्रियों मे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह हादसा बगहा पुलिस जिले के हरिनगर स्टेशन के पास की है”

चम्पारण 21 / 11 / 2024 मुन्ना सिंह की रिपोर्ट 

बताया जाता है की ट्रेन संख्या 04068 आनंद बिहार से दरभंगा जा रही थी। हालांकि इस हादसे मे कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 12:03 बजे ट्रेन के दो बोगी और इंजन डिरेल हो गए।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वैक्यूम ब्रेक लगाया था, जिसके कारण यह घटना हुई। हालांकि, रेलवे की तत्परता और समय पर कार्रवाई से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची।

फिलहाल डिरेल हुई बोगियों और इंजन को ट्रेन से अलग कर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ा कर दिया गया। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन – ART की मदद से रेलगाड़ी को ठीक कर 3:55 बजे दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया।

हालांकि, इस घटना के कारण दो ट्रेनें प्रभावित हुईं जिसमें गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर (05498) पांच घंटे विलंब से चल रही है तो वहीं नरकटियागंज-गोरखपुर (05450) लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही है।

अन्य ट्रेनें रात के समय संचालित नहीं थीं, जिससे यात्रियों को अधिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

4 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

5 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

5 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago