“उत्तर प्रदेश की यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए”
अलीगढ 21 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
दरअसल यह दुर्घटना प्राइवेट बस के ट्रक में टक्कर मारने से हुई। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल(25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा हैं।
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…