प्रयागराज – सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मारी गोली, हालत नाजुक

“दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया”

प्रयागराज 30 / 09 / 2024 सुनील राव की रिपोर्ट 

उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी और सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास रविवार को दोपहर में हुई।

गोली ब्लॉक प्रमुख के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। घायलावस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे।

फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया।

गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्रमुख राधेश्याम से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। गांव में भी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उसने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत है।

इस मामले में थाना अध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख राधेश्याम पटेल के बयान के मुताबिक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.