परवाडू – निर्धारित समय पर बस न चलने से ग्रामीणों ने रोकी बस
“जोडज़ी से भोजनगर और परवाणू रूट पर चलने वाली निजी बस को रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब बनासर और खड़ीन पंचायत के ग्रामीणों ने बस को रोक दिया। ग्रामीणों ने बस को लगभग एक घंटे तक जाने नहीं दिया”
परवाडू 07 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
“मौके पर मौजूद बनासर पंचायत उपप्रधान हंस राज, पूर्व प्रधान रेखा देवी, शादी राम, सत्या देवी, किरण बाला ने बताया कि कई महीनों से जोडज़ी, भोजनगर और परवाणू रूट पर चलने वाली निजी बस अब नियमित रूप से नहीं चलती है”
ग्रामीणों ने बताया कि बस की शिकायत संबंधित विभाग को मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार कर चुके हैं, परंतु विभाग मूक दर्शक बना हुआ है।
बनासर पंचायत पूर्व प्रधान रेखा देवी ने बताया की जोडज़ी से भोजनगर एवं परवाणू रूट पर चलने वाली निजी बस मालिक द्वारा कई महीनों से बस को दिए रूट एवं समय अनुसार नहीं चला रहा है, जिस कारण परवाणू नौकरी करने वाले, स्कूल और कालेज जाने वाले छात्रों परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मालिक के बोल, रूट पर समय अनुसार चल रही बस
निजी बस सर्विस मालिक मुकुल ने बताया कि बीते एक दिन को छोडक़र बस निर्धारित रूट एवं समय अनुसार चल रही है। उन्होंने कहा एक बस और है, जिसका रूट अप्रूवल अभी आना बाकी है। लेकिन जो कोई भी कह रहा है कि बस अपने रूट और निर्धारित समय पर नहीं चल रही है वह गलत आरोप है।
क्या कहते है विभागीय उच्च अधिकारी
आरटीओ सुरेंद्र ठाकुर ने ने बताया कि जोडज़ी से भोजनगर और परवाणू रूट पर चलने वाली निजी बस के रूट और समयनुसार न चलाए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मालिक से पूछताछ भी की थी।
सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामले की फिर से जांच कर संज्ञान लेंगे और शिकायत सत्य साबित होगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।











