नालागढ़ – अलग अलग सडक़ हादसों में दो की दर्दनाक मौत

“नालागढ़ के अंतर्गत दो सडक़ हादसों में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे और एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में लापरवाही का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम  करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है”

नालागढ़ 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहला मामला प्लासड़ा गांव के पास पेश आया, जहां ग्रैवर से ओवरलोड ट्रैक्टर चढ़ाई पर खड़ा हो गया और ट्रैक्टर चालक निर्मल पुत्र विजय पाल निवासी गांव अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की ट्रैक्टर व ट्राली के बीच दबने से मौत हो गई ।

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने चालक को गंभीर अवस्था में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव डाडी भोला के पास एक तेज़ रफ्तार टिप्पर ने सडक़ पार कर रहे एक डेढ़ वर्ष के बच्चे को रौंद दिया।

इससे कार्तिक पुत्र राजू निवासी गांव बउंधन बजुर्ग पीओ खुर्द थाना सिरौली तहसील आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश टिप्पर के पिछले टायर के नीचे कुचले जाने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई ।

बच्चे को उसके परिजन इलाज हेतू नालागढ़ अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया और पाया की यह हादसा टिप्पर चालक द्वारा टिप्पर को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है ।

पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 hour ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 hour ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 hour ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago