मंडी – घर की छत पर आ गिरी कार, चार घायल

“मंडी बाइपास फोरलेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर (मलोरी टनल के समीप) सडक़ हादसा पेश आया है। मंगलवार रात को एचपी 34(ई) 7966 नंबर कार टनल से निकलते ही सडक़ से नीचे सेवानिवृत्त डीएसपी ब्रह्मदास घर की छत पर और फिर आंगन जा गिरी। इस कार में चार युवक सवार थे, जो इस घटना में घायल हो गए हैं”

मंडी 21 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घायलों की पहचान 20 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र दलीप सिंह, सतोहल (कोटली), 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र प्रेमलाल, सतोहल (कोटली),18 वर्षीय प्रिंस और अजय कुमार पुत्र बलीभद्र निवासी और गांव मराथू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस दौरान हुआ जब यह चारों युवक अपने एक दोस्त को बिंद्रावणी टनल संख्या-7 के पास बस में बैठाने के बाद लौट रहे थे और टनल के बाहर यह सडक़ हादसा पेश आ गया। हादसे में चारों में से एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

धमाके की आवाज सुनते ही ब्रह्मदास व सरोज आर्य घर से बाहर निकले। जिन्होने शोर मचाकर आस पास के निवासियों को बुलाया। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी आवाज सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे व तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कार की टक्कर से स्थानीय युवक की स्कूटी जो कि सडक़ से दूर किनारे पर पार्क की गई थी वह भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने भी घटना स्थल पर पंहुचकर घटना के कारणों की छानबीनी शुरू कर दी है।

वहीं शिकायतकर्ता अजय कुमार पुत्र बलीभद्र निवासी और गांव मराथू के बयानों पर कार चालक मुकेश के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर शिकायत दर्ज कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

9 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

22 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago