“दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी”
दिल्ली 20 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू (40) के रूप में हुई है।
वह मूलत: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद इस्लाम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद इस्लाम गांधी नगर इलाके में रिक्शा चलाता है। जबकि सोनू सामान से लदे रिक्शों व ठेलों में धक्का लगाने का काम करता था। दोनों बुधवार रात गांधी नगर पुश्ता रोड पर मदर डेयरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे।
बुधवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने इनको कुचल दिया। चालक राहुल कुमार ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने कार चालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह शास्त्री नगर दिल्ली का रहने वाला है और कार चलाने का काम करता है।
दिल्ली: विवेक विहार की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, AC कंप्रेसर फटने से 9…
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…