“आम आदमी पार्टी 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगाएगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे”
नई दिल्ली 20 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दरअसल, आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक की। इसमें मंडल प्रभारियों के साथ बैठक हुई। बैठक को आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने संबोधित किया।
बैठक में डॉ. पाठक ने कहा कि पिछले चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को दिल्ली की गलियों में पर्चे बांटने पर मजबूत कर दिया था। इस बार प्रधानमंत्री भी दिल्ली में डोर टू डोर पर्चे बाटेंगे।
वहीं, गोपाल राय ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह यह लड़ाई लड़नी होगी, ताकि अरविंद केजरीवाल प्रचंड बहुमत से दोबारा मुख्यमंत्री बनें। राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने से बहुत लोग दुखी हैं।
गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को लगा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली प्रयोगशाला है, जहां नए-नए काम के अविष्कार होते हैं। अगर दिल्ली फैक्ट्री नहीं बंद हुई तो वह दिन दूर नहीं जब केंद्र में सरकार भी आप की बनेगी।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…