हरियाणा में गैंगवार – तीन की हत्या, दो घायल, ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग

“अस्पताल में पहुंचे परिजन”

“रोहतक में गैंगवार के चलते सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर वीरवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार होकर आए आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें बोहर गांव के तीन युवकों की मौत हो गई”

रोहतक 20 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

“घटना के बाद देर रात को राहुल बाबा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली है। गुरुवार रात 10 बजे सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके के बाहर तीन बाइक पर सवार आठ-नौ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की है”

मरने वालों में जेल में बंद सुमित उर्फ प्लोटरा का भाई अमित नांदल उर्फ मोनू भी है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जमानत पर चल रहे राहुल बाबा गैंग के नाम से वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, बनियाना मोड़ पर शराब का ठेका है, जहां रात करीब 10 बजे बोहर के युवक बैठे थे तभी ठेके के बाहर तीन बाइक आकर रुकी। बाइकों पर सात-आठ युवक सवार थे। युवकों ने आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गोली लगने से बोहर निवासी 30 वर्षीय जयदीप, 37 वर्षीय अमित उर्फ मोनू , 28 वर्षीय विनय, 29 वर्षीय अनुज राणा व 32 वर्षीय मनोज निवासी आर्य नगर घायल हो गए। 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गईं।

हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयदीप, अमित व विनय को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुज व मनोज पैरों में गोली लगने से घायल हैं।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी। फायरिंग में बोहर गांव का युवक सुमित उर्फ प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया था जो अब जेल में है।

दिसंबर 2023 में जेल में राहुल बाबा पर हमला हुआ था। इसमें प्लोटरा गैंग का नाम सामने आया था। वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

देररात सोशल मीडिया पर राहुल बाबा के नाम से पोस्ट डाली गई, जिसमें कहा गया कि आज जो भी हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी राहुल बाबा गैंग लेती है। जो भी बीच में आएगा, मार दिया जाएगा। ध्यान से रहियो, अपने आगे-पीछे देखकर…राहुल बाबा गैंग।

थाने से 300 मीटर दूर है शराब का ठेका

वारदात सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर हुई है। वहां से आईएमटी थाना 300 मीटर दूरी पर है। इससे साफ है कि वारदात अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस का किसी तरह खौफ नहीं था।

“राहुल बाबा गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली गई है। राहुल बाबा जमानत पर बाहर है। ऐसे पोस्ट की जांच करवा रहे हैं। वारदात के पीछे गैंगवार ही लग रहा है” -एसआई सतीश कुमार, प्रभारी सीआईए द्वितीय

Santosh SETH

Recent Posts

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

23 minutes ago

ग्लोबल टेंशन के बीच तेल के खेल में भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक

वैश्विक संकट के बीच भारत का 'मास्टरस्ट्रोक': लीबिया के रेगिस्तान में मिला तेल का विशाल…

37 minutes ago

महायुद्ध की आहट: यूक्रेन ने रूसी तेल ठिकानों को किया तबाह

महायुद्ध की आहट: यूक्रेन ने रूसी तेल ठिकानों पर किए ड्रोन हमले; होर्मुज में अमेरिका-ईरान…

56 minutes ago

दिल्ली: विवेक विहार की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत

दिल्ली: विवेक विहार की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, AC कंप्रेसर फटने से 9…

1 hour ago

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

9 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

9 hours ago