Breaking News

जौनपुर – 10 हजार घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

“वाराणसी से पहुंची एंटीकरप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बदलापुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया”

जौनपुर, ०२/०८/२०२४ वरुण यादव की रिपोर्ट 

दोपहर 12.20 बजे भीड़ भाड़ वाले स्थल पर एंटीकरप्शन टीम द्वारा अचानक की गई गिरफ्तारी से हड़कंप रहा। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के साथ टीम बक्शा थाने पहुंची, जहां आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए आरोपी को थाने को सौंप दिया।

वाराणसी एंटीकरप्शन टीम निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सुभाष निगम ने 30 जुलाई को शिकायत की।   

शिकायत में उन्होंने कहा कि भूमि पैमाइश के लिए एसडीएम बदलापुर को दिए प्रार्थना पत्र में राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद सरोज पैमाइश कर फील्ड बुक रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर टैप टीम का गठन कर उच्चाधिकारियों से अनुमति लेते हुए एंटीकरप्शन टीम ने आरोपी सुभाषचंद निवासी शेखपुर पिपरी अंबारी थाना फूलपुर आजमगढ़ को बदलापुर तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, सहबीर सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, आरक्षी अजय कुमार यादव, आशीष गुप्ता, चंदन उपाध्याय, अजीत सिंह, अश्विनी पांडेय प्रमुख रहें। शिकायतकर्ता सुभाष निगम ने बताया कि वह ग्वालियर निवासी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।

Santosh Kumar

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

19 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

19 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

19 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

20 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago