“173 यात्रियों के साथ ढाका से मस्कट जाने के दौरान सात अगस्त 2015 को यह बांग्लादेशी फ्लाइट क्रमांक एमडी 83 के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके चलते आपात स्थिति में इस विमान की लैंडिंग रायपुर विमानतल में करवानी पड़ी”
रायपुर ०२/०८/२०२४ कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
रायपुर विमानतल अथॉरिटी का कहना है कि इस बारे में सारी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है और मुख्यालय की अनुमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
मालूम हो कि सात अगस्त 2024 को इस बांग्लादेशी विमान को रायपुर विमानतल में ठहरे नौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक एसडी शर्मा ने बताया कि यह नीतिगत मामला है और सारी रिपोर्ट हमारे द्वारा मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अब इस विमान के संबंध में मुख्यालय ही कोई फैसला करेगी।
बांग्लादेशी कंपनी से नहीं आया कोई जवाब
इस बांग्लादेशी फ्लाइट को यहां से ले जाने के संबंध में रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा बीते नौ वर्षों में बांग्लादेशी कंपनी को 90 से अधिक बार पत्र व ईमेल किए जा चुके है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते आगे की कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
नौ वर्षों में 300 मीटर खिसका है विमान
इन नौ वर्षों में इस बांग्लादेशी विमान को 300 मीटर खिसकाया गया है। वर्ष 2019 में बांग्लादेशी कंपनी के विशेषज्ञ रायपुर पहुंचे थे और उस दौरान ही इस विमान को 300 मीटर खिसकाया गया था।
विशेषज्ञों ने उस दौरान कहा था कि जल्द ही इस विमान को ले जाया जाएगा,लेकिन उस दिन के बाद से कंपनी का न कोई अधिकारी आया और न ही इस विमान को ले जाने की कोशिश हुई।
जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 173 यात्रियों के साथ ढाका से मस्कट जाने के दौरान सात अगस्त 2015 को यह बांग्लादेशी फ्लाइट क्रमांक एमडी 83 के इंजन में खराबी आ गई थी।
इसके चलते आपात स्थिति में इस विमान की लैंडिंग रायपुर विमानतल में करवानी पड़ी। दूसरे दिन इस विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। उस दिन से लेकर आज तक यह विमान स्वामी विवेकानंद विमानतल में ही ठहरा है।
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: NMC ने जारी की नई सीट मैट्रिक्स, देश में…
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की द्विपक्षीय वार्ता, 'मेड इन इंडिया'…
ब्रिक्स 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी…