जौनपुर – स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा के लिए भाजपाजनो की हुई बैठक

“बैठक में सभी भाजपा नेताओ ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्य करना है”

जौनपुर/बक्शा 10 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बशालतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी शुरूआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई।

मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मण्डल में हर घर तिरंगा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें निर्देश मिले हैं कि 15 अगस्त तक मण्डल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम रहेंगे।

मंडल स्तर पर बैठकों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएंगी। जिला प्रभारी डॉ देवी प्रसाद सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्य करना है। 11,12,13 अगस्त को प्रत्येक शक्ति केन्द्र में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

12-14 अगस्त में महापुरुष की प्रतिमा व स्मारकों के आस पास स्वच्छता अभियान रहेगा। 13, 14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। संचालन मण्डल महामंत्री संदिप सिंह ने की।

इस दौरान मण्डल मिडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह सेक्टर संयोजक आशीष पांडे सेक्टर संयोजक सिकंदर सोनकर बूथ अध्यक्ष परशुरामपुर प्रवीण सिंह बूथ आतिश गौतम बूथ अध्यक्ष दिवाकर यादव बूथ अध्यक्ष संतोष दिवाकर बूथ अध्यक्ष अनुज तिवारी ,पंकज मणि उपाध्याय, भोले नाथ सिंह गनेश मिश्रा सत्यार्थ सिंह मानवेंद्र सिंह राहुल सिंह रवि सिंह अच्छे लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहें

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.