जौनपुर – सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा दिया गया नारी सुरक्षा का सन्देश

“शासन के निर्देश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शक्तिपीठ मंदिरों में देवी गायन/भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है”
 
जौनपुर 10 अक्टूबर, 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 
 
इसी क्रम में गुरुवार को मां शीतला चौकिया धाम जौनपुर के प्रांगण में संस्कृति विभाग की पंजीकृत गायिका  सपना शर्मा और स्तुति कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ मनमोहक देवी गायन/ भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
 
गायिकाओं ने अपने मनमोहक गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक तथा मंगलमय कर दिया।
 
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि आज इस पावन प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  वर्तमान परिवेश में नारी का सम्मान सर्वोपरि है। हमें मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए।
 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह, सुमित सिंह, मंदिर के महंत, पुजारी सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहें। 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.