“प्रेमिका से न मिलने देने पर प्रेमी ने गुरुवार की सुबह एक महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया था। उसकी शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई”
जौनपुर 10 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
गुरुवार की सुबह एक महिला को पेट्रोल डालकर जला दिया था। उसकी शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, पीड़िता को यह पसंद नहीं था कि आरोपी उसकी बेटी से मिलता है।
उसने मना किया, तो आरोपी ने उसको जलाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार की शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
यह है पूरा मामला
सरपतहां गांव में 54 वर्षीय पविदा बिंद रहती थीं। उसके पति मुंबई में काम करते हैं। उनके साथ घर पर बेटी व एक बेटा रहता था।
उसकी बेटी का मटियार निवासी विनय बिंद से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने के लिए आता था, लेकिन यह बात पीड़िता को पसंद नहीं थी।
उसने आरोपी से कहा कि वह उसकी बेटी से मिलने के लिए ना आया करे। वह जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसने बेटी को रिश्तेदार के यहां भेज दिया।
इस बात का जब विनय को पता चला, तो वह काफी गुस्से में आ गया। उसने पीड़िता को मारने की योजना बना ली। पीड़िता के गांव में आरोपी की नानी का घर है। वह बुधवार की रात को ही मारने की योजना से ननिहाल आ गया।
गुरुवार की सुबह सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान वह घर की छत पर चढ़कर अंदर आ गया। उसके बाद उसने पीड़िता को सोता देख उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने मरने से पहले आरोपी के खिलाफ बयान देकर लिखित शिकायत की थी।
हत्या की धारा में बदला मुकदमा
इस बाबत पूछे जाने पर सीओ शाहगंज ने कहा कि महिला ने इलाज के दौरान आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी, इसलिए हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
अब उसकी मौत के बाद हत्या की धारा में मुकदमे को बदल दिया है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…