जौनपुर – स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें – मुख्य चिकित्सा अधिकारी

“उन्होंने सभी सी०एच०ओ० को निर्देश दिया कि वे प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक केंद्र को खुला रखें। केंद्र पर आने वाले समस्त रोगियों की जांच एवं उपचार करे”

जौनपुर 09 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ० लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के देवकली, डोभी के थुन्ही, चिटको, मढ़ी एवं नारायणपुर स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ई संजीवनी, ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने सभी सी०एच०ओ० को निर्देश दिया कि वे प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक केंद्र को खुला रखें। केंद्र पर आने वाले समस्त रोगियों की जांच एवं उपचार करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएं। एनसीडी स्क्रीनिंग एवं सभी प्रकार की रिपोर्टिंग का कार्य समय अंतर्गत करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर साफ सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

3 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

3 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

3 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

3 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

4 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

4 hours ago