जौनपुर / शाहगंज – सड़क हादसे में एक की मौत, चार की हालत गंभीर

“सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना पाकर मौके पर शाहगंज पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज के दौरान एक की मौत हो गई”

शाहगंज / जौनपुर 13 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप शनिवार की रात बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप हुए हादसे में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) पुत्र प्यारे लाल, ममता पत्नी अरविंद कुमार व अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) पुत्र शिव प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) पुत्र चंद्रेश और शोले (20) पुत्र जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

17 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago