“सुंदरनगर के बरमाणा अलसू फोरलेन सडक़ पर पुलिस चौकी डैहर के उपनिरीक्षक बृजलाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी करते हुए एक कार से 9 पेटी अवैध शराब बरामद की है”
मंडी 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी डैहर के उप निरीक्षक बृजलाल शर्मा, मुख्य आरक्षी विनोद शर्मा, आरक्षी पवन और एचएचजी राधा ने शनिवार दोपहर बाद बरमाणा अलसू फोरलेन सडक़ पर नाकाबंदी करते हुए एक कार को जांच के लिए रोका तो उसमें 7 पेटी रॉयल स्टैग और 2 पेटी देसी शराब संतरा बरामद की।
कार में मौजूद शराब को लेकर सवार कोई भी परमिट नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जड़ोल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…