जौनपुर – जिलाधिकारी ने बृहद गोसंरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर वि०खं० मडियाहूँ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। गो – संरक्षण केन्द्र में कुल 335 गोवंश संरक्षित पायें गये”
जौनपुर / मड़ियाहूं 13 / 10 / 2024
जिलाधिकारी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर गो संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंशो को गुड़, चना एवं केला खिलाया। गौशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नही पाए जाने पर हरे चारे की व्यवस्था हेतु नैपियर घास/हरे चारे की बुवाई हेतु ग्राम प्रधान को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र में वृक्षारोपण नही होने पर अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की गयी। इस सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर को गोसंरक्षण केन्द्र हेतु लगभग 5-6 फीट का छायादार पौधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश देते हुए पौधरोपण हेतु लगभग 2 फीट का गड्‌ढा व उसमें जैविक खाद्य इत्यादि से तैयार कराकर पौधरोपण किये जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया।
कार्यदायी संस्था द्वारा निर्मित बृहद गोसंरक्षण केन्द्र में पशु शेड एवं भूसा गोदाम की छत टूटी पायी गयी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर को निर्देश दिया गया।
गोसंरक्षण केन्द्र में गोवंशों की टैगिंग के सम्बन्ध में उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 15 नये गोवंश संरक्षित किये गये है जिनमें शीघ्र आज ही टैगिंग किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।   
जिलाधिकारी ने  रोष प्रकट करते हुए निर्देशित किया कि नये संरक्षित गोवंशो में टैगिंग की व्यवस्था की जाय। बृहद गोसंरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर में साफ-सफाई एवं संचालन की व्यवस्था ठीक नहीं है।
ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि गौशाला में उक्तानुसार व्यवस्था में सुधार लाते हुए तत्काल बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाय एवं समस्त संबन्धित को उक्त का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मडियाहूँ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago