जौनपुर – विद्युत स्पर्शाघात से किसान की मौत, मचा कोहराम

“बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव में शनिवार की सुबह खेत देखने गया किसान की विद्युत चपेट में आने से मौत हो गयी”
बक्शा(जौनपुर) 15 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
सूचना पर पहुँची पुलिस शव को पीएम हेतु भेज दिया। गांव निवासी मुकदमा वादी अमित कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव निवासी 60 वर्षीय किसान परदेशी उर्फ कल्लू सरोज रोज की भांति सुबह बटाई का खेत देखने गए थे।
बताते है कि रास्ते में गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।











