जौनपुर – दीवानी बार के चुनाव में कुल 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

“अध्यक्ष पद पर चार व मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, चुनाव तिथि घोषित न होने से प्रत्याशी व मतदाता असमंजस में”

जौनपुर02 / 09 / 2024  वरुण यादव की रिपोर्ट 

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार व शनिवार को अध्यक्ष, मंत्री सहित 15 पदों के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।अध्यक्ष पद पर चार व मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

रविवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई तथा आज सोमवार को नाम वापसी होगी। 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद भी चुनाव तिथि घोषित न होने से प्रत्याशी व मतदाता असमंजस में हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर मिश्र, राजीव कुमार गुप्ता, कमला प्रसाद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र उपाध्याय, सुभाष चंद्र यादव व अवधेश सिंह,उपाध्यक्ष के दो पद पर अजीमुल्ला, देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह ने, मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह, रण बहादुर यादव, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, दर्शन गौतम, लाल साहब यादव, राजेश यादव, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कृष्णकांत तिवारी व धनंजय कुमार सिंह ने, सह मंत्री के पद पर शैलेश कुमार मिश्र, विनोद कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह व उस्मान अली ने परचा भरा है।

उप मंत्री के दो पद पर शिवभवन सिंह, दिलीप कुमार शुक्ला, श्रीप्रकाश यादव, मनीता उर्फ मंजीत कौर, रविंद्र नाथ यादव, प्रदीप कुमार शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बाढ़ूराम सोनकर ने, लेखाधिकारी के पद पर विकास पटेल व राकेश कुमार द्विवेदी ने कार्यकारिणी के सात पद पर 21 प्रत्याशी वैशाली गुप्ता, राजकुमारी, आलोक रंजन श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, रणजीत मौर्य, अजय कुमार यादव, लालमन यादव, अजीत कुमार यादव, गौरव कुमार शुक्ला, कृष्णकांत पांडेय, विवेक कुमार तिवारी, राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार पटेल, बड़े लाल यादव, शशांक दुबे, सुभाष चंद्र, अरसी, शशिकांत पाल, अरविंद कुमार यादव ने नामांकन किया।

Santosh SETH

Recent Posts

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

10 minutes ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

16 minutes ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

27 minutes ago

SEMICON India 2026: चिप पावरहाउस बनने की राह पर भारत

'SEMICON India 2026': सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दमदार दस्तक, चिप पावरहाउस बनने की…

35 minutes ago

CSIR-NIScPR की पहल: ‘सरल AI’ से आम लोगों तक पहुंचेगा वैज्ञानिक शोध

CSIR-NIScPR की नई पहल: 'सरल AI' के जरिए अब आम लोगों की भाषा में पहुंचेगा…

42 minutes ago

ग्रामीण विकास विभाग : गांव-गांव रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी ‘पेंशन सखियां’

गांव-गांव तक रिटायरमेंट सुरक्षा पहुंचाएंगी 'पेंशन सखियां', ग्रामीण विकास विभाग और PFRDA के बीच हुआ…

49 minutes ago