जौनपुर – थाना दिवस में जिलाधिकारी ने किया छह मामलो का निस्तारण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह के द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना जफराबाद में लागों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि थाना दिवस के के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें”

जौनपुर 29 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

उन्होने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकार शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजेपुर गांव के निवासी श्रीपत,रामपत,लालबहादुर और विजय बहादुर चारो भाईयों के बीच चल रहे 15 वर्षो के जमीनी विवाद को सुलह के माध्यम से निस्तारण कराया।

जिलाधिकारी के द्वारा सुनवाई करते हुए कुल 06 मामलों का निस्तारण किया गया।  उन्होने निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी शिकायते सुनी जाए और उनके बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था हो।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.