“आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में सहायक चालक ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। एक्सप्रेस-वे पर 20 किमी पीछा कर पुलिस ने बस पकड़ी। पुलिस ने बस को रोककर चालक को पकड़ लिया और थाने भेज दिया”
नई दिल्ली 02 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में सहायक चालक ने सीट पर सो रही युवती को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
युवती ने 112 पर फोन कर दिया, जिस पर पुलिस ने बस का पीछा करते हुए उसे सौरिख में पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता लखनऊ की रहने वाली है, वह स्लीपर बस से दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात तीन बजे की है। पीड़िता के मुताबिक वह निजी ट्रैवल्स कंपनी की स्लीपर बस से अकेले लखनऊ जा रही थी।
बस में दो ड्राइवर थे। रात तीन बजे के करीब वह अपनी सीट पर गहरी नींद में सो रही थी। बस का सहायक चालक उसके पास सीट पर लेट गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने शोर मचाया तो बस में सवार अन्य यात्री जाग गए, लेकिन दूसरे चालक ने बस नहीं रोकी।
उसने 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस की गाड़ी ने बस का पीछा किया और सौरिख कट पर बस को रोककर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल इटावा जनपद के अंतर्गत आता है, लेकिन बस सौरिख क्षेत्र में पकड़ी गई।
रात में ही थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए और आरोपी जनपद गोंडा के थाना कोतवाली देहात के गांव भदौलिया निवासी रिजवान को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने बस के मालिक से बात करके अन्य सवारियों को लेकर बस रवाना कर दी।
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…
UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…
प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…