Breaking News

पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, तीन लोगों की मौत की आशंका

“पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे में तब्दील हो गया। अब तक दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह सरकारी था या निजी”

मुंबई 02 / 09 / 2024 एजेंसी की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुणे जिले के बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

हालांकि, कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होगा। इससे पहले 24 अगस्त को एक हेलीकॉप्टर पुणे जिले के पौड गांव में हादसे का शिकार हो गया था।

यह अभी पता नहीं चल पाया कि यह सरकारी था या निजी?

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे में तब्दील हो गया। अब तक तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह सरकारी था या निजी।

6.45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई घटना

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6.45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई। हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था, क्योंकि इसमें आग लगी हुई है।

Santosh SETH

Recent Posts

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

5 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

5 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

5 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू, आम ग्राहकों के लिए फ्री

UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…

5 hours ago

उत्तर प्रदेश : जानिए क्या है योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले ?

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…

6 hours ago

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या, तनाव

प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…

6 hours ago