जौनपुर – मंगेश यादव एनकाउंटर में पांच के खिलाफ वाद दर्ज

“बक्सा थाना क्षेत्र के चर्चित मंगेश यादव एनकाउंटर प्रकरण में मंगेश की मां शीला ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, एसटीएफ प्रभारी डीके शाही और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व हत्या का षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वाद दर्ज करते हुए 11 अक्तूबर की तिथि नियत करते हुए थानाध्यक्ष बक्सा से रिपोर्ट तलब की है”

जौनपुर 02 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बक्सा थानाक्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी शीला देवी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, एसटीएफ प्रभारी डीके शाही, कोतवाल सुल्तानपुर, बक्सा पुलिस और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने कहा कि गत दो सितंबर की रात दो बजे उसके दरवाजे पर चार-पांच पुलिसकर्मी आए और उसके लड़के मंगेश को जगाकर ले जाने लगे। पूछने पर कहा कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। छोड़ देंगे।

पुनः तीन और चार सितंबर को बक्सा पुलिस ने रात में घर पर आकर वीडियो बनाते हुए कहलवाया कि तुम्हारा लड़का दो-तीन माह से घर पर नहीं है।

पांच सितंबर को पुलिस आई और कही कि सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपने लड़के मंगेश की लाश लेकर आओ। इस पर वादिनी अवाक रह गई और रोने लगी। गांव के बहुत से लोग आ गए।

सुल्तानपुर जाकर मृत शरीर को पोस्टमार्टम हाउस से लाया गया। साथ में पुलिस भी आई। पुलिस ने उसके लड़के को घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

मंगेश की फर्जी मुठभेड़ दिखाकर गुड वर्क दिखाने में पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ प्रभारी आदि ने हत्या की। 15 दिन बाद भी आज तक लड़के की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई।

कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से एसपी ने मना किया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। न तो एनकाउंटर करने वाले अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया न निलंबित किया गया। साक्ष्य को प्रभावित करने की आशंका बनी हुई है।

मामले की जांच जरूरी है। उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवादी ने मजबूर होकर कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट ने वाद दर्ज करते हुए थाना बक्सा से 11 अक्टूबर तक रिपोर्ट तलब की है।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल : सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? यहां जान लीजिए बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आज: 293 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए बहुमत का…

3 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज : वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आज: बंगाल से तमिलनाडु तक सत्ता की चाबी किसके हाथ?…

3 hours ago

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस का विरोध बनाम भारत की रणनीतिक जरूरत

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: कांग्रेस बता रही 'विनाश', रक्षा विशेषज्ञ बोले- चीन के चक्रव्यूह का अचूक…

4 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड : ग्रिल और छत के ताले से 9 मौतें

विवेक विहार अग्निकांड: मौत का जाल बनी इमारत, लोहे की ग्रिल और छत के ताले…

4 hours ago

5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल-तमिलनाडु में कांटे की टक्कर

5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल और तमिलनाडु में चौंकाने वाले आंकड़े, असम-पुडुचेरी में NDA…

4 hours ago

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

17 hours ago