”गाजीपुर हाईवे हुए हादसे के बाद माैके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला।”
गाज़ीपुर -24 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट।
बरातियों से भरी बस वाराणसी जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।वाराणसी-गाजीपुर हाईवे एनएच-31 पर बरातियों से भरी बस पलट पलट गई है।
हादसे में पांच बराती घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ वाराणसी लेकर चले गए। बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 45 लोग बीएलडब्यू (वाराणसी) जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि चालक सूरज निवासी बेतिया जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) को झपकी आ गई। इससे सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां अफतातफरी मच गई।
हादसे में बस में सवार मणिपुर, खोगीमोहम्दपुर थाना टाउन, जनपद मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस (18),नीरज (23),आषित (43), आयुष कुमार (17) और दीपक कुमार (32) घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक घायलों को कोई गंभीर चोटे नहीं आई है। इलाज के बाद घायलों के परिजन उन्हें अपने साथ वाराणसी लेकर चले गए।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…