आजमगढ़ – दबंगों ने दूल्हे के साथ की मारपीट, पुलिस की माैजूदगी में हुई शादी

मामले की सूचना मिलते ही माैके पर बरदह थाना की पुलिस भी पहुंच गई। चालक को फोन कर दूल्हे को कन्या पक्ष के घर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत कराने के बाद अपनी माैजूदगी में विवाह संपन्न कराया।”

आजमगढ़ -25 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट। 

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बीती रात आई बारात में दबंगों ने दूल्हे के साथ मारपीट की और उसके वाहन पर भी पथराव कर दिया। मामले के बाद पूरी बारात बिना शादी के ही रात में लौट रही थी कि सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत करवाकर शादी की रस्में निभाई गईं।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर के रहने वाले आलोक गुप्ता (बदला हुआ नाम) ने अपने बेटे की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव  में अपने ननिहाल में रह रही युवती के साथ तय की थी। तय तिथि यानी बीते रविवार को बारात लेकर परिजन शादीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। 

इसी दाैरान बाइक सवार दो युवकों ने दूल्हे के साथ गली-गलौज शुरू कर दिया। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने फोन कर चार-पांच अन्य लोगों को भी माैके पर बुला लिया।

आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर दूल्हे के साथ मारपीट और उसके वाहन पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद किसी तरह चालक ने वाहन को वहां निकाला और दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर जान बचाई।
इस मामले की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हे को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पुलिस की माैजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं।

 

 

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

11 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

17 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

17 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

18 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago