गन्ना पर्ची प्राप्त करने के लिए कृषक बन्धु चालू रखें अपना मोबाइल फोन

“चालू पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पर्चियां केवल एस.एम.एस. के रूप में गन्ना किसानों के पंजीकृत मोबाइल फोन पर प्रेषित की जायेंगी।’ कृषक बन्धु अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर की जांच कर लें यदि मोबाइल नम्बर गलत है तो उसे गन्ना समिति के माध्यम से अपडेट कर लें”

जौनपुर २२ / 11 / २०२४  वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिला गन्ना अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना कृषकों को गन्ना पर्चियां केवल एस.एम.एस. पर्ची के रूप में उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर प्रेषित की जायेंगी।

इसलिए कृषक बन्धुओं से अपील है कि वे स्मार्ट गन्ना किसान (एस.जी.के.) पर पंजीकृत अपने मोबाइल नम्बर की जांच कर लें. यदि नम्बर गलत है तो अपने गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से सही मोबाइल नम्बर अपडेट करा लें।

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि किसानों को गन्ना आपूर्ति हेतु उनके मोबाइल फोन के नेटवर्क क्षेत्र में न होने, एस.एम. एस. इनबॉक्स भरा होने, मोबाइल रिचार्ज न होने, मोबाइल स्विच ऑफ होने, डी.एन.डी. ऐक्टिवेट होने एवं काल बार्ड लगे होने की स्थिति में एस.एम.एस. पर्ची का संदेश 02 घण्टे के पश्चात स्वतः निरस्त हो जाता है।

जिसके कारण किसानों को अपनी पर्ची की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। अतः कृषक बन्धुओं से अपील है कि इस तकनीकी समस्या के निवारण के लिए किसान अपने मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में रहें।

मोबाइल को रिचार्ज रखें, कॉल बार्ड का विकल्प न चुनें, अपने मोबाइल का इनबॉक्स खाली रखें, मोबाइल को चार्ज करके सदैव चालू दशा में रखें तथा डी.एन.डी. सर्विस को ऐक्टिवेट न करें जिससे सर्वर द्वारा प्रेषित एस.एम.एस. उनके मोबाइल पर उन्हें रियल टाइम पर प्राप्त हो सके।

पर्ची निर्गमन की यह व्यवस्था पूर्णतया पारदर्शी है। इस व्यवस्था में किसानों के मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस. पर्ची भेजे जाने से किसान को तत्काल पर्ची प्राप्त होगी और समय से पर्ची मिल जाने के कारण ताजे गन्ने की आपूर्ति के साथ-साथ किसान गन्ने की सूख से होने वाली हानि से भी बच पायेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago