कृषक रजिस्ट्री अवश्य कराये, किसानों को मिलेगी डिजिटल आईडी – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने तहसील मड़ियाहूं के सभागार में राजस्व तथा कृषि अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिसमें किसान रजिस्ट्री से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया”

जौनपुर 22 / 11 / 2024 वरुणा यादव की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान रजिस्ट्री का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को किसान पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। यह रजिस्ट्री चार मोड में की जा सकेगी।

पहले मोड में किसान स्वयं कर सकता है, दूसरा मोड में कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा, तीसरा मोड सहायक द्वारा ,चौथा मोड विभागीय कैंप में शामिल होकर किसान स्वयं को पंजीकृत करवा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार डिजीटल क्राप सर्वे के उपरान्त कृषक रजिस्ट्री करायी जा रही हैं तत्क्रम में आज कृषक रजिस्ट्री कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें विस्तार से कर्मचारियों को जानकारी दी गयी। जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जाएगी। उन्होने किसानों से अपील की है कि किसान स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री एप पर आवेदन कर सकते है।

उन्होंने कहा कि पंजीयन कराने से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। किसानों को डिजिटल आईडी मिलेगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है।

फसल बीमा का लाभ रजिस्टर्ड किसान को आसानी से मिलेगा। कृषि ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ भी सरलता से मिलेगा। आधार कार्ड की तरह किसानों का भी स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है।

उन्होंने राजस्व तथा कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को गांव के पंचायत भवन में कैंप लगाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं। एक महीने के अंदर किसान रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराने  वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हर तहसील में एक दिन वह स्वयं कैंप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने 70 वर्ष से अधिक के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडे ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी मडियाहू कुणाल गौरव, एसडीएम न्यायिक योगिता सिंह, तहसीलदार मडियाहू सहित राजस्व तथा कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

9 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

9 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago