कैबिनेट ने किसानों के लिए 14235.30 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की सात प्रमुख योजनाओं को दी मंजूरी

“फाइल फोटो “

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों का जीवन स्तर बेहतर बनाने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए 14235.30 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली सात योजनाओं को आज मंजूरी दे दी”

नई दिल्ली 03 / 09 / 2024 कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी 

  1. डिजिटल कृषि मिशन:

डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के स्‍वरूप पर आधारित, डिजिटल कृषि मिशन किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा। इस मिशन का कुल परिव्यय 2.817 करोड़ रुपये है। इसमें दो आधारभूत स्तंभ शामिल हैं ।

1. एग्री स्टैक

  • किसान की रजिस्ट्री
  • गांव की भूमि के नक्शे की रजिस्ट्री
  • बोई गई फसल की रजिस्‍ट्री
  1. कृषि निर्णय सहायता प्रणाली
  • भूस्थानिक डेटा
  • सूखा/बाढ़ निगरानी
  • मौसम/उपग्रह डेटा
  • भूजल/जल उपलब्धता डेटा
  • फसल उपज और बीमा मॉडलिंग

मिशन में निम्नलिखित प्रावधान हैं

  • मिट्टी के बारे में विस्‍तृत जानकारी
  • डिजिटल फसल अनुमान
  • डिजिटल उपज मॉडलिंग
  • फसल ऋण के लिए जुड़ें
  • एआई और बिग डेटा जैसी आधुनिक तकनीकें
  • खरीदारों से जुड़ें
  • मोबाइल फोन पर नई जानकारी लाएं
  1. खाद्यान्‍न के लिए फसल विज्ञान और पोषण संबंधी सुरक्षा :

कुल 3,979 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ। यह पहल किसानों को जलवायु लचीलेपन के लिए तैयार करेगी और 2047 तक खाद्य सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके निम्‍नलिखित स्तंभ हैं:

  1. अनुसंधान और शिक्षा
  2. पादप आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन
  3. खाद्य एवं चारा फसल के लिए आनुवंशिक सुधार
  4. दलहन और तिलहन की फसल में सुधार
  5. व्‍यावसायिक फसलों में सुधार
  6. कीटों, सूक्ष्म जीवों, परागणकारकों आदि पर अनुसंधान।
  7. कृषि शिक्षा, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान को मजबूत करना: 2,291 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ यह उपाय कृषि छात्रों और शोधकर्ताओं को वर्तमान चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
  8. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत
  9. कृषि अनुसंधान और शिक्षा का आधुनिकीकरण
  10. नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप
  11. नवीनतम तकनीक का उपयोग करें..डिजिटल डीपीआई, एआई, बिग डेटा, रिमोट, आदि
  12. प्राकृतिक खेती और जलवायु लचीलापन शामिल करें

4. पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन को बनाए रखना: 

1,702 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ, इस निर्णय का उद्देश्य पशुधन और डेयरी से किसानों की आय बढ़ाना है। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं

  1. पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और पशु चिकित्सा शिक्षा
  2. डेयरी उत्पादन और प्रौद्योगिकी विकास
  3. पशु आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन, उत्पादन और सुधार
  4. पशु पोषण और जुगाली करने वाले छोटे पशुओं की वृद्धि और विस्‍तार

5. बागवानी का निरंतर विकास: 

1129.30 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ इस उपाय का उद्देश्य बागवानी पौधों से किसानों की आय बढ़ाना है। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं

  1. उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण बागवानी फसलें
  2. जड़, कंद, कंदीय और शुष्क फसलें
  3. सब्जी, फूलों की खेती और मशरूम की फसलें
  4. बागान, मसाले, औषधीय और सुगंधित पौधे

6. 1,202 करोड़ रुपये के परिव्यय से कृषि विज्ञान केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण

7. 1,115 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

11 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

11 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

12 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

12 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

12 hours ago