कुल्लू – रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद, मढ़ी पुकिस चौकी भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी

“शनिवार को जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी को भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है”

कुल्लू 01 / 12  / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। रोहतांग सड़क पर पानी जमने (ब्लैक आइस) के कारण प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे।

शनिवार को जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी को भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है।

गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद होता है। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है। लेकिन, अब ठंड बढ़ने के कारण सड़क पर पानी जम रहा है। जिससे दुर्घटना का खतरा बन रहा है।

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने पुलिस और बीआरओ के साथ कुछ दिन पहले रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क यातायात के लिए सही नहीं पाई गई। सड़क पर ब्लैक आइस जमने से यातायात जोखिमभरा हो सकता है। इस कारण रोहतांग यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा की सिफारिश पर जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने शनिवार को उसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार मढ़ी में स्थापित पुलिस चौकी भी गुलाबा के लिए स्थापित की गई है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

17 minutes ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

32 minutes ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

44 minutes ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago