Breaking News

उत्तर काशी – रामलीला मैदान में मस्जिद विवाद पर महापंचायत आज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

“महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला”

 

उत्तर काशी 01 / 12 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला।

बता दें कि यहां बीते चार माह से मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे।

वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है, जिसके बाद शनिवार से मंच से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान में आयोजन के लिए मंच तैयार करवाने आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

मंच के संयोजक कीर्ति सिंह ने महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के साथ स्वामी दर्शन भारती तथा विहिप और बजरंग दल के बड़े नेताओं के पहुंचने की बात कही है। इधर, महापंचायत को देखते हुए नव नियुक्त एसपी सरिता डोबाल ने ज्ञानसू पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया।

उन्होंने पुलिस ड्यूटी व यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। इस दौरान महापंचायत के मध्येनजर शहर को 7 जोन और 15 सेक्टर में बांटने के साथ यातायात डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

महापंचायत पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नजर

पुलिस ने महापंचायत के कार्यक्रम पर ड्रोन और अन्य वीडियोग्राफी कैमरों से नजर रखने की बात कही है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इससे पूर्व जनाक्रोश रैली में भी पुलिस ने ड्रोन व अन्य कैमरों से निगरानी की थी। पथराव करने वालों का पता लगाने में भी पुलिस को ड्रोन कैमरों की वीडियो फुटेज काम आयी थी।

टिहरी से पहुंचे एएसपी जेआर जोशी

महापंचायत के लिए पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल में टिहरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल में 4 सीओ, 9 इंस्पेक्टर, 5 सब-इंस्पेक्टर, 9 सहायक सब इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है।

इसके अलावा जनपद के मनेरी, हर्षिल, धरासू, बड़कोट, पुरोला व मोरी आदि थानों में तैनात अधिकारियों भी मुख्यालय में बुलाया गया है। सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल हरिद्वार से पहुंचा है।

कौन हैं टी राजा

टी राजा वर्तमान में हैदराबाद के विधायक हैं जो अपनी तल्ख धार्मिक टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित कई मामले लंबित हैं।

“महापंचायत को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी पूरी है। अतिरिक्त फोर्स भी मिल गई है। प्वाइंट वाइज ड्यूटी लगाने के साथ महापंचायत आयोजकों से भी वार्ता कर शर्तों का पालन करने को कहा गया है” सरिता डोबाल, एसपी उत्तरकाशी

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

9 minutes ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago