Breaking News

उत्तर प्रदेश – सपा प्रतिनिधि मंडल के संभल जाने से पहले, नेताओं के घर के बाहर पुलिस बल तैनात

“लखनऊ में सपा डेलिगेशन के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन हुआ है। विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दी गई है”

लखनऊ 30 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शनिवार की सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी है। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के डालीबाग स्थित आवास के बाहर भी पुलिस तैनात है। दरअसल सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बन तैनात कर दिया गया है।

लाल बिहारी यादव ने बताया कि पुलिस ने हमें संभल के डीएम का एक पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि 10 दिसंबर तक संभल में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस लगा दी गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सेक्टर-11 वृंदावन योजना स्थित आवास के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। अभी पुलिस बाहर तैनात है। पुलिस ने उन्हें संभल के डीएम का एक लेटर उपलब्ध कराया है।

डीएम द्वारा जारी इस लेटर में कहा गया है कि 30 नवंबर तक बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन, या फिर जनप्रतिनिधि का जिले की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हमें कोई लिखित नोटिस तो दिया नहीं है। सिर्फ ऐसे ही बात करते हैं। बस घर के बाहर पुलिस लगा दी। नियमानुसार हमें नोटिस देनी चाहिए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अन्य सभी लोग जा रहे हैं। लेकिन, हमारे जाने से अशांति पैदा हो जाएगी।

यह सरकार अपने कार्यों पर पर्दा जालने के लिए जानबूझकर यह कर रही है। डिविजनल कमिश्नर के बयान पर कहा कि वह तो उधारू कमिश्नर हैं। वह यहां के नहीं हैं। उधार पर आए हैं। इसलिए हमारे प्रदेश के लिए उनकी उतनी जिम्मेदारी नहीं है। 

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

11 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

17 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

17 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

17 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago